*रायपुर में तेज रफ्तार कार ने एक शख्स को टक्कर मार करीब 4 किलोमीटर तक घसीटा मौके में मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) एक तेज रफ्तार कार ने शख्स को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेशरू साहू कार के निचले हिस्से में फंस गए। बुजुर्ग को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटता रहा, जिससे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे के बाद रायपुर-बलौदाबाजार सड़क पर लंबी दूरी तक खून बिखरा रहा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रमेशरू राम साहू (65) है, जो सारागांव में नाश्ता का ठेला लगाता था। ड्राइवर ने बेरहमी से टक्कर मारी है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, घटना 19 जून के रात करीब साढ़े 8 बजे की है। रमेशरू राम साहू दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेशरू साहू कार के निचले हिस्से में बरी तरह फंस गए। वहीं ठेला क्षतिग्रस्त होकर दूर फेंका गया। आरोपी ने एक्सीडेंट के बाद अपनी गाड़ी नहीं रोकी। उसने रमेशरू को करीब 4 किलोमीटर तक घसीट दिया, जिससे कि उसकी मौत हो गई। रास्तेभर बुजुर्ग का खून बहता रहा और सड़क पर बिखर गया। आगे जाकर कार पेड़ से टकरा गई और रुक गई। खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। कार 55 साल का सतबीर सिंग चांवला चला रहा था। सतबीर शराब के नशे में था या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page