Home / National / *पेड़ लगाएं — जीवन बचाएं!ऑल इंडिया उलमा एंड मशाइख बोर्ड की अपील*

*पेड़ लगाएं — जीवन बचाएं!ऑल इंडिया उलमा एंड मशाइख बोर्ड की अपील*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़)13 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है।
बुजुर्गों का कहना है कि सावन इतना उर्वर होता है कि यदि सूखी लकड़ी भी जमीन में गाड़ दी जाए तो वह हरी-भरी हो जाती है। यही कारण है कि यह महीना पेड़ और पौधे लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।

आइए! इस अवसर का लाभ उठाएं और पेड़ लगाने की तैयारी करें ताकि बढ़ते तापमान पर नियंत्रण पाया जा सके और पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सके।

पेड़ों में नीम एक विशेष पेड़ है, जो 55 डिग्री तक की गर्मी और 10 डिग्री तक की ठंड सहन करने की क्षमता रखता है। एक 12 फीट ऊंचा नीम का पेड़ उतनी ठंडक पैदा करता है, जितनी तीन एयर कंडीशनर मिलकर करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नीम का पेड़ रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है।

पेड़ जीवन हैं — पेड़ अनमोल धरोहर हैं।
नीम के पौधे की कीमत लगभग 50 से 100 रुपये तक होती है, जो हर किसी की पहुंच में है।

इसके अलावा, बकायन, जामुन, शीशम, कचनार, पीपल, पॉपुलर, पलाश, आम, अमरूद आदि भी ऐसे पेड़ हैं जो पर्यावरण के अनुकूल हैं और ठंडक प्रदान करते हैं।

पेड़ लगाएं — जीवन बचाएं!
अब समय है ठोस कदम उठाने का, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ पर्यावरण दिया जा सके।

हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ किछौछवी
अध्यक्ष
ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page