*रायपुर में ट्रंक में लाश मिलने से मचा हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक से मिली युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के रूप में हुई है। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका सामने आई है।

दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए ट्रंक का सहारा लिया। ट्रंक खरीदने गए महिला और पुरुष को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी वकील को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी साझा करने से बच रही है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके अलावा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का राजफाश कर सकती है। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page