*शराब दुकान के ठेका कर्मचारी पर पूर्व कर्मचारी ने किया चाकू से हमला*

3

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) धरसीवां थाना के सिलतरा चौकी के अंतर्गत आने वाले सांकरा सरकारी शराब दुकान के ठेका कर्मचारी पर पूर्व कर्मचारी ने खुन्नास निकालते हुए चाकू से हमला कर फरार हो गया। सिलतरा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांकरा सरकारी शराब दुकान के ठेका कर्मचारी लोकेश साहू ने कुछ समय पहले अपने सहकर्मी लोकेश्वर नवरंगे के खिलाफ ओवररेट में शराब बेचने की शिकायत नियोक्ता कंपनी से की थी। इस शिकायत के बाद आरोपी कर्मचारी लोकेश्वर नवरंगे को ठेका कंपनी बीआईएस ने नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने लोकेश साहू के खिलाफ रंजिश पाल रखा था और हत्या की नियत से साजिश रचने लगा था। और कल आरोपी लोकेश्वर ने लोकेश साहू को शराब दुकान से घर तक दौड़ा दौड़ाकर चाकुओं से कई बार हमला किया। इस हमले में लोकेश गंभीर तौर पर घायल हो गया और उसे मेकाहारा अस्पताल मे भर्ती किया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page