Home / राजधानी / *रायपुर,, राजधानी में खुलेआम गुंडागर्दी,थाने में रहवासियों ने की शिकायत,*

*रायपुर,, राजधानी में खुलेआम गुंडागर्दी,थाने में रहवासियों ने की शिकायत,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से मनोज शुक्ला की खबर

मोवा पंडरी थाने में रहवासियों ने की शिकायत,

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी प्रधानमंत्री आवास मे बिना सहमति के अध्यक्ष बन गुर्गों के साथ के वसूलता है,गुंडा टैक्स,100 रुपए प्रति माह नहीं देने पर पानी नहीं देने की धमकी, ताला लगा देता है पंप रूम में,रहवासियों के साथ आए दिन दिनेश चौधरी नामक व्यक्ति अपने गुर्गों के साथ करता है लड़ाई झगड़ा,महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार,
बिना रहवासियों की मर्जी से जबरदस्ती सोसायटी का अध्यक्ष बन करता है धन उगाही,

दिनेश चौधरी के खिलाफ मोवा पंडरी थाने में शिकायत,

 

रायपुर राजधानी स्थित प्रधानमंत्री आवास दलदल सिवनी टेकारी रोड सनसिटी के बगल में आम जनता डर भय में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है वहां रहने वाले दिनेश चौधरी ने अपने आप को खुद ही अध्यक्ष घोषित कर लिया है वह वहां रहने वाले प्रत्येक परिवार से 100 रुपय प्रति माह के रूप में जबरदस्ती वसूल करता है,जो पैसा देने में आनाकानी करते हैं दिनेश चौधरी समेत गुर्गे करते हैं लड़ाई झगड़ा,रहवासी जब हिसाब मांगते हैं तो हिसाब भी नहीं देता आए दिन रहवासियों से जबरदस्ती पैसे की उगाही करता है,इस काम में उसकी मदद के लिए दो चार लोग और हैं जो रहवासियों से आए दिन शराब के नशे में बदतमीजी करते हैं,ये सिलसिला कई महीनों से चल रहा है जिससे आजीज़ आकर रहवासियों ने मोवा पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराया है,
शिकायत कर्ताओं ने बताया कि दिनेश चौधरी नामक जबरदस्ती बिना किसी के सहमति के सोसायटी का अध्यक्ष बना हुआ है,कई महीनों से जबरदस्ती मेंटिनेंस के नाम पर पैसा लेता है और जब सोसायटी के लोग पैसे का हिसाब मांगते हैं तो लड़ाई झगड़ा करता है पानी का जहां मोटर लगा है उस कमरे में ताला लगा देता है,इतना ही नहीं महिलाओं ने बताया कि हम हमारे घर के लोग काम पर चले जाते हैं तो घर में अकेली महिला को देखकर आकर धमकाने का काम आए दिन किया जाता है,
शिकायत कर्ताओं ने बताया कि दिनेश चौधरी तीन चार लोगों को जो दारू पीने वाले हैं उनको साथ रखता हैं आए दिन रहवासियों के साथ बदतमीजी करते रहते हैं हम लोग इन लोगों की हरकतों से परेशान होकर आज थाने में शिकायत करने आए हैं,

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page