*ब्रूक ने भारत को दी चेतावनी*

नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों टीमें इस समय एजबेस्टन में भिड़ रही हैं, जहां भारत के पहली पारी में बनाए 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड एक समय पांच विकेट पर 387 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन यहां से भारतीय गेंदबाजों ने गेम पूरी तरह बदल दिया। यहां इंग्लैंड ने अपने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 20 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए।

इस तरह भारत को पहली पारी में 180 रनों की भारी भरकम लीड मिली। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी कुल बढ़त 244 रनों की हो गई। भारत मैच के चौथे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर इंग्लैंड के सामने बड़ा टारगेट रखना चाहेगा। भारत बेशक इस मैच में मजूबत स्थिति में नजर आ रहा हो, लेकिन इससे इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को कोई टेंशन नहीं है। उन्होंने चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है इंग्लैंड भारत से मिले किसी भी लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार है।

ब्रूक ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब भी लगता है कि हम यह टेस्ट मैच जीत सकते हैं। हर कोई जानता है कि वे हमें जो भी चुनौती देंगे, हम उसे हासिल करने की कोशिश करेंगे। हमने पहले भी ऐसा किया है और हम फिर से कोशिश करेंगे। स्मज [जेमी स्मिथ] के साथ कुछ समय बिताना अच्छा लगा। उम्मीद है कि हम वापसी कर लेंगे।’

ब्रूक ने मौजूदा सीरीज में अब तक तीन पारियों में 85.67 की अविश्वसनीय औसत से 257 रन बनाए हैं। एजबेस्टन टेस्ट में भारत के बनाए 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड एक समय अपने पांच विकेट सिर्फ 84 रनों पर गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद टीम को ब्रूक और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने संभाला। उन्होंने छठे विकेट के लिए 303 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम की वापसी कराई। इस दौरान ब्रूक ने 158 जबकि स्मिथ ने 184 रनों की आकर्षक पारी खेली।

  • Related Posts

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    नई दिल्ली :(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल (IPL 2026) मुकाबलों को लेकर उत्साह चरम…

    *कोहली की छत्तीसगढ़ यात्रा: रायपुर तैयार, पांच दिन रहेंगे महान बल्लेबाज*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल (IPL 2026) के दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रायल चैलेंजर्स बंगलुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page