Home / छत्तीसगढ़ / *54 हजार का रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट गिरफ्तार*

*54 हजार का रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुंगेली।(सियासत दर्पण न्यूज़) आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी हाल ही में 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे और उन्होंने 5 जुलाई को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान के बदले बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने 61,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। सत्यापन के दौरान आरोपी अकाउंटेंट पहले ही 7,000 रुपये ले चुका था, आज शेष राशि 54,000 रुपये लेने के लिए आरोपी को तखतपुर स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे पर बुलवाया गया। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page