Home / छत्तीसगढ़ / *थाना परिसर के भीतर आरक्षक के लैपटॉप की हुई चोरी*

*थाना परिसर के भीतर आरक्षक के लैपटॉप की हुई चोरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कांकेर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के थाना भानुप्रतापपुर परिसर के भीतर एक आरक्षक के टेबल से लैपटॉप की चोरी हो गया है, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने पूरे दिन का काम पूरा करने के बाद, अपने निजी लैपटॉप और प्रिंटर को रोज की तरह रात लगभग 9:30 बजे अपने टेबल के दराज में सुरक्षित रख दिया था। लेकिन जब वह अगली सुबह जब ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसने देखा कि दराज का दरवाजा खुला हुआ है, और उसका लैपटॉप वहां से गायब था, हालांकि प्रिंटर वहीं रखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी किसने और कैसे की, खासतौर पर तब, जब यह घटना स्वयं थाना परिसर के भीतर हुई है, जिसे सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना परिसर में चोरी की यह घटना न सिर्फ विभाग की प्रतिष्ठा के लिए चिंता का विषय है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page