*स्वास्थ्य व्यवस्था की ‘बिजली गुल’…*

बिलासपुर :(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS) में मरीजों को ओपीडी में बिजली गुल होने की स्थिति में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात ये हैं कि जैसे ही बिजली जाती है, डाक्टरों को टार्च और मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ता है। बुधवार को दोपहर करीब 1:10 बजे 15 मिनट के लिए बिजली गुल हुई, जिससे सर्जिकल, मेडिसिन, टीबी-चेस्ट, शिशु, ईएनटी, त्वचा, नेत्र ओपीडी पूरी तरह अंधेरे में डूब गई। बता दें कि इस दौरान मरीज खुद अपने मोबाइल से डॉक्टर को टार्च जलाकर दिखाते नजर आए। तब जाकर डॉक्टर उनकी पर्ची तो पढ़ पाए, लेकिन जांच करने और गंभीर मामलों में उपचार करना मुश्किल हो गया। अस्पताल में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलती है, जिसमें रोज़ सैकड़ों मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। लेकिन ओपीडी ब्लॉक में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है, जिससे थोड़ी देर की बिजली गुल होने पर भी कार्य पूरी तरह ठप हो जाता है।

  • Related Posts

    *जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने नस काटकर की आत्महत्या*

    जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रिटायर्ड रेंजर के बेटे और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) कर्मचारी ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। जब…

    *छत्तीसगढ़ प्लांट हादसा: एक और मौत, मृतकों की संख्या हुई 21*

    रायगढ़/सक्ती। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में घायल 1 और मजदूर ने दम तोड़ दिया। मध्यप्रदेश के रहने वाले इस्मत अली रायपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड 19 की प्रथम बैठक सम्पन्न,, के.संगीता की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड 19 की प्रथम बैठक सम्पन्न,, के.संगीता की रिपोर्ट*

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर कड़ी सख्ती*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर कड़ी सख्ती*

    *उरला में गांजा बेचते पकड़े गए दो आरोपी, 20-20 साल की जेल*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2026
    • 2 views
    *उरला में गांजा बेचते पकड़े गए दो आरोपी, 20-20 साल की जेल*

    *जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने नस काटकर की आत्महत्या*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2026
    • 2 views
    *जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने नस काटकर की आत्महत्या*

    *रायपुर में चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार*

    *वाहन मालिकों की लापरवाही, रायपुर में 60% गाड़ियों में नंबर प्लेट पेंडिंग*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2026
    • 3 views
    *वाहन मालिकों की लापरवाही, रायपुर में 60% गाड़ियों में नंबर प्लेट पेंडिंग*

    You cannot copy content of this page