*भाजपा नेता से महिला ने की 41 लाख की ठगी*

3

केशकाल: (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर भाजपा नेता संतोष कटारिया से 41 लाख से अधिक की ठगी हो गई। कटारिया केशकाल के भाजपा कोर ग्रुप सदस्य और कोंडागांव के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। कटारिया की शिकायत पर आरोपी महिला और एक पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केशकाल पुलिस के अनुसार रायपुर निवासी राजीव सोनी के माध्यम से कटारिया की पहचान एक महिला काजल जोशी से हुई। वह खुद को नागपुर और दिल्ली निवासी बताकर भाजपा और आरएसएस से जुड़ी पदाधिकारी बताती थी। काजल ने केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ नेताओं से करीबी संबंध होने का दावा करते हुए कटारिया को खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया और इसके लिए तीन करोड़ रुपये की मांग की।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page