Home / राजधानी / *रायपुर,पहली बार छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा कोचिंग सेमिनार का आयोजन,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि*

*रायपुर,पहली बार छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा कोचिंग सेमिनार का आयोजन,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

 

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कोचिंग सेमिनार का आयोजन दिनांक 27 जुलाई 2025 (रविवार) को रायपुर में किया जा रहा है। इस सेमिनार का उद्घाटन प्रातः 10 बजे, अरविंद कुजूर DIG स्पोर्ट प्रभारी, अमर जीत छाबड़ा अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग उपस्थिति में और
समापन सायं 5 बजे किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे साथ में लोकप्रिय सांसद बृजमोहन जी NTPC से मोहंती जी और विक्रम सिसोदिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे समापन समारोह ओलंपिक संघ कार्यालय में सम्पन्न होंगे
सेमिनार का आयोजन:-अलोहा सिटी स्टे (I-Stay) होटल, राठौर चौक के पास, रामसागर पारा, रायपुर में किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यभर के आर्चरी प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, खेल विशेषज्ञों एवं अधिकारियों की भागीदारी अपेक्षित है। सेमिनार का उद्देश्य आर्चरी खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु वैज्ञानिक प्रशिक्षण विधियों, तकनीकी ज्ञान और नवाचारों को साझा करना है।
इस आयोजन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका एवं महासचिव आयुष मुरारका की प्रमुख भूमिका है, जिनके मार्गदर्शन में यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।
एनएमडीसी और एनटीपीसी जैसे प्रतिष्ठित सरकारी कंपनियों का सहयोग भी इस आयोजन में उल्लेखनीय है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन ने सभी खेलप्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से अपील किया है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आर्चरी खेल के उन्नयन में अपना योगदान दें।
सम्पर्क:
आयुष मुरारका
महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page