*अर्धनग्न हालत में मिला व्यक्ति का शव*

अंबिकापुर/बलरामपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) जिला मुख्यालय से लगे ग्राम अधौरा में मंगलवार देर रात मनोज गुप्ता (50 वर्ष) का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न हालत में मिला। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और प्रथम दृष्टया करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहली पत्नी पार्वती गुप्ता पर उसके रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज गुप्ता मंगलवार की रात अपनी दूसरी पत्नी के साथ बलरामपुर में स्थित किराए के मकान में रह रहा था। रात में उसे पहली पत्नी पार्वती गुप्ता द्वारा बुलाया गया, जो अधौरा गांव में रहती है। वहां पहले से उसकी बेटी और दामाद भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर मनोज गुप्ता के हाथ-पैर बांध दिए गए। कुछ देर बाद बेटी और दामाद वहां से चले गए। आरोप है कि पार्वती गुप्ता ने देर रात मनोज गुप्ता को बिजली का करंट देकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। घर में मौजूद पहली पत्नी पार्वती गुप्ता ने खुद को बीमार बताया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक मनोज गुप्ता ने लगभग 27 साल पहले पार्वती गुप्ता से विवाह किया था। उससे एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। लगभग दो साल पहले मनोज गुप्ता ने एक युवती, जो पंडो समुदाय से है, को बतौर पत्नी साथ रखा था। यह युवती मृतक के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और उसी दौरान दोनों के बीच संबंध बने।

इस विवाह को लेकर पहली पत्नी और बच्चों ने विरोध जताया था, जिसके बाद मनोज गुप्ता ने अधौरा स्थित अपना घर छोड़ दिया और बलरामपुर में किराए के मकान में रहने लगा। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी को शिक्षक की नौकरी भी मिल गई थी और मृतक उसी के साथ रहने लगा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दूसरी शादी के बाद मनोज गुप्ता की पहली पत्नी और बच्चों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था। विवाद के चलते उसने अपनी जमीन, दुकान, वाहन और अन्य संपत्तियां पहली पत्नी और बच्चों के नाम कर दी थीं।

इसके बावजूद स्वजन उस पर डेढ़ करोड़ रुपये देने का दबाव बना रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं पारिवारिक विवादों के चलते मनोज गुप्ता की हत्या की गई होगी।

बलरामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक भापेंद्र साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता का शव अर्धनग्न हालत में पाया गया है। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और प्रथम दृष्टया करंट से मौत होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मदर डे पर खास,,माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ, आज बचपन की…

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    You cannot copy content of this page