Home / छत्तीसगढ़ / *इंजीनियर एस एस जैन ने लिया देह दान का संकल्प*

*इंजीनियर एस एस जैन ने लिया देह दान का संकल्प*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से दुख हरण सिंह ठाकुर

कवर्धा । (सियासत दर्पण न्यूज़)  दिनांक 25 जुलाई कवर्धा जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन के लोकार्पण के पश्चात पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न हुए सम्मान कार्यक्रम में  आयुष्मान कार्ड की धारक सीनियर सिटीजन समिति के सदस्यों को जब मंच पर आमंत्रित किया गया उसी समय समिति के सदस्य इंजीनियर एसएस जैन द्वारा स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी एवं उपमुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी से चर्चा की गई कि हम मृत्योपरान्त देहदान करना चाहते हैं,
 जिस पर तत्काल ही स्वास्थ्य मंत्री जी ने कवर्धा सीएमएचओ डॉक्टर तुरे साहब को बुलाकर इंजीनियर से जैन से संपर्क करने के लिए निर्देशित किया।
     डॉ तुरे साहब ने अतिव्यस्त रहते हुए पंडरिया विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमी कों संबंधित व्यक्तियों से तत्काल संपर्क करने हेतू
निर्देशित किया , ऑडिटोरियम हॉल में सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के प्रदेश प्रतिनिधि इंजीनियर एस एस जैन, समिति के फील्ड मार्शल सदस्य श्री मूलचंद देवांगन एवं स्वास्थ्य विभाग से ही नेत्र सहायक पद से सेवानिवृत श्री राजेश बिसारिया जी द्वारा  दिह दान हेतु निर्धारित प्रपत्र सौंपा गया, अति विशेष बात यह है कि इंजीनियर एस एस जैन द्वारा उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीयश्रीमती राजनी जैन का देह भी उनकी इच्छा के अनुरूप आज से 7 वर्ष पूर्व रायपुर मेडिकल कॉलेज में दान किया गया है।
   उक्त कार्य में श्रीमती अनुपमा तिवारी , डीपीएमओ एवं श्री असलम जिला सलाहकार आयुष्मान का विषेश सहयोग रहा। मंच पर बुलाकर तीनों देहदान संकल्पितों का सम्मान किया गया।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page