Home / राजधानी / *पेड़ पर लटकी मिली नाबालिग की लाश*

*पेड़ पर लटकी मिली नाबालिग की लाश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के नरदहा में एक नाबालिग की पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। मृतक गांव में ही चाय नाश्ता की दुकान चलाता था। 1 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला विधानसभा थाना इलाके का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का है। पुलिस को आशंका है कि नाबालिग ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान दे दी। युवक सुसाइड करने के लिए रस्सी खुद लेकर आया था। मामले में जांच जारी है। विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सूरज यादव (17) हैं। वह नरदहा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक ने शुक्रवार सुबह 3-4 बजे के बीच आत्महत्या किया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड की पुष्टि आगे की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। इस मामले में विधानसभा पुलिस युवक के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page