Home / राजधानी / *गांजा बेचते युवक गिरफ्तार*

*गांजा बेचते युवक गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) गांजा और तलवारनूमा हथियार के साथ आरोपी सूरज चौरे गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी नाला के पास 01 व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सूरज चौरे निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास गांजा तथा तलवारनूमा हथियार रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी सूरज चौरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 142 ग्राम गंाजा तथा तथा 01 नग तलवारनूमा हथियार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 220/25 धारा 20ए नारकोटिक एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – सूरज चौरे पिता स्व. मनोज चौरे उम्र 26 साल निवासी शिवाजी नगर गली नंबर 02 दलदलसिवनी थाना पण्डरी रापयुर।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page