*रायपुर,विकास उपाध्याय ने बैल जोड़ी लेकर दौड़ लगाई,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

रायपुर पश्चिम के रामसागर पारा में पोरा तिहार पर किया गया बैल दौड़ का आयोजन

ऐतिहासिक पोरा तिहार का भव्य आयोजन रामसागर पारा वार्ड मे बड़े ही धूम धाम से मनाया गया
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विकास उपाध्याय ने बैल जोड़ी लेकर दौड़ लगाई

पोरा महोत्सव मे बैला दौड़ करा कर आकर्षक उपहार शील्ड, प्रोत्साहन राशि के साथ सभी बैल मालिकों का सम्मान किया गया = विकास उपाध्याय

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर में पिछले बहुत वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक पोरा तिहार को ऐतिहासिक स्थान रामसागर पारा में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संरक्षण में एवं आयोजक छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोरा तिहार उत्सव समिति रामसागर पारा द्वारा मेन रोड में मंच लगा कर बैला दौड़ का आयोजन कराया गया।

जिसमें समस्त बैल जोड़ों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ में सम्मान राशि के रूप में सर्वश्रेष्ठ बैल जोड़ों को 6100 रुपये एवं प्रथम बैल जोड़े को 5100 रुपये, द्वितीय बैल जोड़े को 4100 रुपये एवं अन्य सभी बैल जोड़ों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 3100 रुपये की उपहार राशि दी गई। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सभी बैल जोड़ों के मालिकों का उत्साह वर्धन किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में खेती में योगदान देने वाले बैलाें को सम्मान देने के लिए आज के दिन गांव-गांव से लेकर शहर भर में आज 23 अगस्त को पोला पर्व श्रद्धा-उल्लास से मनाया गया।
छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पोला पर्व पर बैलों की पूजा आरती कर ठेठरी, खुरमी, चीला आदि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग लगाया गया।

छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तिहार हमेशा की तरह रायपुर शहर के रामसागर पारा मे पोरा तिहार ( महोत्सव ) बड़े ही धूम धाम से बड़े स्तर पर क्षेत्र वासियो के उपस्थिति मे मनाया गया रामसागर पारा मेन रोड मे दर्जनों बैलो की जोड़ियों ने दौड़ लगाकर उपस्थित लोगो का अपनी ओर ध्यान खींचा, जहाँ एक ओर बैल की जोडिया दौड़ लगा रही थी वोही दूसरी ओर बैलो के ऊपर आकर्षक मनमोहक झाकिया भी लोगो का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खुद बैल जोड़ी के लगाम को पकड़ कर रोड मे दौड़ लगाई और इस बैल दौड़ की प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया l
आज के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, विजय साहू, ऋषि साहू, शत्रुघ्न निषाद पोतू राम साहू, मंगल राम साहू, प्रीतराम साहू, प्रहलाद मिश्रा, सियाराम अग्रवाल, फागुराम राम साहू, आनंद राम साहू, मोहन साहू, भंगोली, श्याम रत्न साहू, हरीश साहू, विवेक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे l

विज्ञापन।     विज्ञापन।         विज्ञापन

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page