*रायपुर जिले के 35 हजार वाहनों का 1.25 करोड़ रुपये टैक्स बकाया, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस*

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ का परिवहन विभाग इन दिनों 300 करोड़ रुपए का बकाया टैक्स नहीं देने वाले एक लाख से अधिक गायब वाहनों की तलाश कर रहा है। इनमें रायपुर जिले की 35,000 से अधिक वाहन है। वाहनों के मालिकों को उनके घर के पते पर नोटिस भेजा जा रहा है। प्रदेशभर में अब तक 10 हजार से अधिक वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा करने के लिए महीने भर का समय दिया गया है।समय बीतने पर वाहनों को काली सूची में डाल दिया जाएगा। गायब वाहनों की तलाश करने सभी जिलों और चेक पोस्ट में अभियान चलाया जाएगा। पकडे़ जाने पर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। जुर्माना सहित बकाया राशि जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। अन्य वाहनों को चिन्हांकित कर इसे सभी जिला आरटीओ से भेजा जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा करने के लिए महीनेभर का समय दिया गया है। इसके बाद भी नहीं आने पर वाहनों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि प्रदेश भर से लापता हुए करीब एक लाख सभी प्रकार के वाहनों के मालिक के मूल पते बदल जाने से उन पर बकाया 300 करोड़ का टैक्स वसूलने में काफी दिक्कत हो रही है।आशंका जताई जा रही है कि पुरानी वाहनों का उपयोग फैक्ट्रियों और अन्य स्थानों में किया जा रहा है।पंजीयन की अवधि समाप्त होने के बाद भी उनका उपयोग किया जा रहा है,हालांकि इसमें से अधिकांश के कबाड़ में तब्दील होने की संभावना जताई है।वहीं हजारों वाहन काटकर बेचे जा चुके है। विभागीय अधिकारियों ने बकाया टैक्स नहीं देने वाले वाहनों की तलाश करने के लिए बैंक-बीमा और पुलिस थानों को सूची भेजी है।इसकी जानकारी मिलने के बाद उन वाहनों को चिन्हांकित कर पंजीयन निरस्त किया जाएगा।साथ ही उन वाहनों को कालातीत माना जाएगा।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page