Home / राजधानी / *NHM कर्मचारियों के हड़ताल पर शासन सख्त..*

*NHM कर्मचारियों के हड़ताल पर शासन सख्त..*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर सख्त रूख अपनाया है। हड़ताल पर गए कर्मियों को इस माह की अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने और सेवा से बर्खास्त करने कारण बताओ नोटिस देने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को आदेश जारी किया है। हड़ताल को अवैध और अनुशासनहीन बताया गया है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 18 अगस्त से अनुपस्थित एनएचएम के सभी कर्मियों की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य कार्यालय में भेजा जाए। कारण बताओ नोटिस में स्पष्ट उल्लेखित किया जाए कि उपस्थिति नहीं दिए जाने पर सेवा से पृथक किया जा सकता है। साथ ही कार्य नहीं वेतन नहीं कि सिद्धांत का पालन करते हुए अनुपस्थित अवधि का वेतन आहरित नहीं किया जाए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page