*असम प्रदेश के डिब्रूगढ में वोट अधिकार रैली, वोट चोर गदृदी छोड को लेकर हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए*

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

असम प्रदेश के प्रत्येक जिलों में हर दिन आयोजित हो रहे हैं बीएलए ट्रेनिंग और ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ की रैली व सभाएँ

वोट चोरी, धांधली और चुनावी हेरफेर लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर की है

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद अमरींदर सिंह राजा बराड़ , झारखंड प्रदेश की कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की, असम पीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई , नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया, सांसद प्रदीप गोरबेडे , सांसद रकीबुल हुसैन, पवन सिंह घटवार पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने मंच को संबोधित किया

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज, (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक एवं असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा कि कल असम प्रदेश के डिब्रूगढ में वोट अधिकार रैली, वोट चोर गदृदी छोड को लेकर हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद अमरींदरसिंह राजा बराड़ , झारखंड प्रदेश की कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की, असम पीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई , नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया, सांसद प्रदीप गोरबेडे , सांसद रकीबुल हुसैन, पवन सिंह घटवार पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने मंच को संबोधित किया ।

 


असम के अंदर हर जिले में बीएलए ट्रेनिंग के साथ ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ की रैली व सभा की जा रही है, जिसमें असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव गोगोई अलग-अलग जिलों में जाकर ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ की रैली व सभाओं में सम्मिलित हो रहे हैं और साथ ही बीएलए कार्यकर्ताओं में जोश भी भर रहे हैं। असम के प्रत्येक जिले में हर दिन बीएलए ट्रेनिंग और ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ का आयोजन किया जा रहा है। उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी जी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि वोट चोरी करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर करता है उसको लेकर एक अलग जागरूकता अभियान कांग्रेस पार्टी के द्वारा असम प्रदेश में चलाया जा रहा है।

असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय असम दौरे पर हैं और वहाँ के प्रत्येक जिलों में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर राहुल गांधी जी द्वारा संपूर्ण भारत देशवासियों के हित में उठाये जा रहे महत्वपूर्ण मुद्दे ‘‘वोट चोरी’’ को लेकर असम के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन आज यही लोकतंत्र भाजपा के हाथों बंधक बना हुआ है। वोट की तिजोरी भाजपा ने लूटी है और चुनाव आयोग चुपचाप ताला पकड़े खड़ा है। यह केवल धांधली नहीं, बल्कि लोकतंत्र की खुलेआम हत्या है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी ने कर्नाटक के सेंट्रल बेंगलुरु सहित कई सीटों पर हुए वोट चोरी के पैटर्न का खुलासा किया था जिसकी सच्चाई अब पूरे देशवासियों के सामने आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी साफ शब्दों में कहना चाहती है कि वोट चोरी, धांधली और चुनावी हेरफेर लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर की है। असम प्रदेश में आयोजित हो रहे बीएलए ट्रेनिंग और वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम में प्रदेश के काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page