*अनियमितता पाए जाने पर 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न विकासखण्डों में कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत निरीक्षक श्री लोकनाथ दीवान ने गुरुदेव कृषि केंद्र, रसेडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में बिल बुक अद्यतन नहीं पाया गया तथा कीटनाशक एवं उर्वरक का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं किया गया था। इस पर संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पलारी विकासखण्ड अंतर्गत निरीक्षक श्री सुचिन वर्मा ने ग्राम दतान स्थित 4 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गुलशन कृषि सेवा केंद्र में कैश क्रेडिट मेमो अद्यतन नहीं था एवं कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं किया गया था। किसान कृषि केंद्र एवं विवेक कृषि सेवा केंद्र में भी कैश क्रेडिट मेमो अद्यतन नहीं पाया गया। वेद कृषि सेवा केंद्र में उपलब्ध कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं था। इन सभी 4 विक्रय केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत उर्वरक निरीक्षक श्री अवधेश कुमार उपाध्याय ने अतुल एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर टोकन प्रणाली के माध्यम से यूरिया का वितरण कराया गया। निरीक्षण में विक्रेताओं को शासन के नियमों का पालन करते हुए कृषि आदान विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।

उप संचालक कृषि श्री दीपक नायक ने जिले के सभी कृषि आदान विक्रय केंद्र संचालकों को निर्देशित किया है कि कृषकों को उर्वरक एवं अन्य कृषि आदान केवल निर्धारित दर पर ही विक्रय करें। कृषकों को प्रदाय की गई सामग्री का पक्का बिल अनिवार्य रूप से प्रदान करें तथा कृषक के हस्ताक्षरित प्रति विक्रय केंद्र में संधारित रखें।

  • Related Posts

    *”बस्तर में लाल आतंक पर बड़ी सफलता: 5 जिलों में 35 माओवादियों ने किया सरेंडर”*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर रेंज में माओवादी हिंसा विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को सुरक्षा बल को सफलता मिली है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर जिलों में कुल…

    *”दिल्ली-रायपुर ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से हो रही थी डिलीवरी”*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में सिंथेटिक ड्रग के खिलाफ पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश किया है। इसका संचालन नई दिल्ली से हो रहा था। एंटी क्राइम एंड साइबर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *”बस्तर में लाल आतंक पर बड़ी सफलता: 5 जिलों में 35 माओवादियों ने किया सरेंडर”*

    *”बस्तर में लाल आतंक पर बड़ी सफलता: 5 जिलों में 35 माओवादियों ने किया सरेंडर”*

    *”मतांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: घर में प्रार्थना या मीटिंग करने वालों को न परेशान करें”*

    *”मतांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: घर में प्रार्थना या मीटिंग करने वालों को न परेशान करें”*

    *”दिल्ली-रायपुर ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से हो रही थी डिलीवरी”*

    *”दिल्ली-रायपुर ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से हो रही थी डिलीवरी”*

    *”सनातन धर्म की ओर 543 नए अनुयायी, अनवर को मिला आदर्श का गौरव”*

    *”सनातन धर्म की ओर 543 नए अनुयायी, अनवर को मिला आदर्श का गौरव”*

    *हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक*

    *हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक*

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 8 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    You cannot copy content of this page