*आप ने कांग्रेस पर दिल्ली में भाजपा के साथ मिली भगत का लगाया आरोप*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के कुछ बयानों से भड़की आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के साथ साठगांठ करने पर आरोप लगाते हुये कांग्रेस नेता अजय माकन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आप के नेताओं ने गुरुवार को कहा कि वे कांग्रेस को अखिल भारतीय विपक्षी गठबंधन इंडिया से बाहर करने की मांग उठाने पर भी विचार कर रहे हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन कहा है कि कांग्रेस ने दिल्ली में आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का पूर्व में साथ देकर गलती की, जिसका खामयाजा पार्टी को अब तक भुगतना पड़ रहा है। आप नेता संजय सिंह ने यहां मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एक संवाददाता सम्मलेन में कहा, “ कांग्रेस नेता अजय माकन भाजपा द्वारा भेजी गयी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और आप के नेताओं पर निशाना साधते हैं। ” श्री सिंह ने कहा, “ अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्लीवालों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा का इंतजाम किया, लेकिन कांग्रेस ने केजरीवाल जी को देशद्रोही कहा। ”
आप नेता सिंह ने कांग्रेस से श्री माकन पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है तथा कहा है कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो वह इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को अलग करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा, “ कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस आलाकमान 24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले, वरना हम कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे। ” सुश्री आतिशी ने भी कांग्रेस पर भाजपा के साथ की साठगांठ करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस के कार्यालय में नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यालय में बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग केजरीवाल पर तो देशद्रोह का आरोप मढ़ रहे है पर, “ कांग्रेस ने आज तक भाजपा के किसी भी नेता पर देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया। कांग्रेस नेताओं ने मेरे और केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ प्राथमिकी कराई, लेकिन भाजपा के ख़िलाफ़ आज तक कोई शिकायत नहीं की। ”उन्होंने कहा, “ दिल्ली चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की फंडिंग भाजपा द्वारा की जा रही है। ” उन्होंने कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से अजय माकन और आप के खिलाफ खुला बयान देने वाले दिल्ली के युवा कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कोषाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रमुख कांग्रेसी नेता ने बुधवार को कहा था कि अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी के साथ दिल्ली में गठबंधन करना गलती थी और इससे राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की यह हालत हुयी। उन्होंने कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कहा, “ मुझे लगता है कि दिल्ली में कांग्रेस केवल इस लिए कमजोर हुई क्योंकि उसने 2013 में (केजरीवाल की पहली सरकार में) आप का 40 दिन साथ दिया। आज भी दिल्ली में कांग्रेस की दुर्दशा का यह सबसे बड़ा कारण है। ” उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी आप के साथ गठबंधन कांग्रेस की एक और गलती रही। पिछले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस और आप को भाजपा के आगे दिल्ली में सात में से एक भी सीट नहीं मिली। दिल्ली कांग्रेस का कल का कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी में आप सरकार और केंद्र में भाजपा सरकार के चलते दिल्ली में राजकाज और बुनियादी सुविधाओं में गिरावट पर एक श्वेत-पत्र जारी करने के लिये आयोजित किया गया था। कांग्रेस का दिल्ली विधानसभा में पिछले दो चुनाव में खाता तक नहीं खुला। विधानसभा के चुनाव नये साल में कराये जायेंगे।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page