*रायपुर में बंदूक की नोक पर लूट*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी में सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को रोककर बंदूक की नोक पर पैसे लूट लिए और फायर कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा डुमरतालाब विप्र कॉलेज के पास हुई है। पुलिस ने आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंदूक कहां से लेकर आया था, उसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस दूसरे आरोपी की खोजबीन में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, उज्जवल निषाद (23) अपने दोस्त खूबचंद ठाकुर के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। दोनों इससे पहले जीई रोड NIT के पास स्थित SBI बैंक ATM में पैसा जमा करने गए थे, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण लेन-देन नहीं हो सका। इसके बाद दोनों स्कूटी से आमानाका चौक होते हुए सरोना घर लौट रहे थे। करीब शाम सात बजे जब वे विप्र कॉलेज के आगे पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनकी गाड़ी रोक दी। इनमें से एक युवक ने सिर पर सरदार फेटा बांध रखा था। दोनों ने उज्जवल को बंदूक दिखाकर पैसों की मांग की।

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page