Home / छत्तीसगढ़ / *छत्तीसगढ़ के व्यापारी से 17 लाख ठगी,चारों आरोपी गिरफ्तार*

*छत्तीसगढ़ के व्यापारी से 17 लाख ठगी,चारों आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

खंडवा।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के हरसूद में हुई 17 लाख 50 हजार रुपए लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले छत्तीसगढ़ रायपुर के कुछ लोगों को गड़ा (धन) सोना मिलने का लालच देकर को सोने के टुकड़े दिए। फिर 50 लाख का सोना 20 लाख में देने पर बात तय हुई। जब ये लोग 18 लाख रुपए नगद लेकर पहुंचे तो आरोपियों के साथियों ने रुपए छीन लिए।

खंडवा SP मनोज कुमार राय ने बताया कि, करीब 18 लाख रुपए की लूट का मामला था। आरोपियों ने रायपुर छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों को गड़ा हुआ धन सोना होने की बात कहकर झांसे में लिया। यकीन दिलाने सोने के टुकड़े भी दिए और कहा कि हमारे पास 50 लाख का सोना है जिससे हम 20 लाख रुपए में दें देंगे।

जब ये लोग पैसा लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने इन्हें जगल में बुलाया और एक टेरी में कुछ सिक्के दिखाए और कहा आप पैसे दो। जैसे आरोपियों ने पैसा हाथ में लिया पीछे से इनके साथियों ने तलवार, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे सोना लेने आए लोग जान बचाकर वहां से भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14 लाख रुपए केस और मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page