Home / छत्तीसगढ़ / *पुलिस ने सुलझाई व्यापारी शिवराज सिंह की लाश की गुत्थी*

*पुलिस ने सुलझाई व्यापारी शिवराज सिंह की लाश की गुत्थी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चपोता के रेड़ नदी में ग्राम पंडरी थाना माडा जिला सिंगरौली निवासी व्यवसायी शिवराज सिंह की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपित सियाचंद वैश्य ने मृतक से 7.50 लाख रुपये उधार लिए थे, जो ब्याज सहित बढ़कर 15 लाख रुपये हो गए थे। मृतक लगातार रुपये वापसी का दबाव बना रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर आरोपित ने योजना बनाकर चाकू से वार कर और गला दबाकर व्यवसायी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 30 अगस्त 2025 को थाना रघुनाथनगर के ग्राम चपोता रेड़ नदी के किनारे पानी में ग्राम पंडरी थाना माडा जिला सिंगरौली निवासी व्यवसायी शिवराज सिंह की लाश मिली थी। नदी से लगभग 50 मीटर दूर एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर शव को घसीटने के निशान, संघर्ष के चिह्न, टूटा हुआ चाकू का हत्था और मृतक की बाइक मिली। इन परिस्थितियों से हत्या की आशंका गहरी हुई। फॉरेंसिक टीम अंबिकापुर और डॉग स्क्वाड बलरामपुर की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। चिकित्सक की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page