*रायपुर,स्टेट जीएसटी ने तीन दिनों में की पूरे प्रदेश में कई बड़ी कार्रवाई*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के स्टेट जीएसटी विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर पिछले तीन दिनों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सभी संभागों के कई स्थानों पर छापा मारकर करोड़ों रूपयों के टैक्स की चोरी पकड़ी है। विभाग द्वारा न केवल आई टी टूल्स का प्रयोग कर चोरी पकड़ने में किया जा रहा है बल्कि ई-वे-बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि इस बार छत्तीसगढ़ के बजट में राज्य कर विभाग के अंतर्गत बिज़नस इंटेलिजेंस यूनिट के गठन का भी उल्लेख किया गया है इसमे आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर टैक्स चोरी रोकने के साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।

स्टेट जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर और मनेन्द्रगढ़ में 11 व्यापारियों आरएआईएस (RAIS) पेट्रोलियम रायपुर, ए. एस. माइनिंग मनेन्द्रगढ़, स्काइ अलोय एंड पावर लिमिटेड रायगढ़, केंडिड सिक्योरिटी रायपुर, पिलानिया स्टील दुर्ग, पिलानिया इंडस्ट्रीज़ दुर्ग, रेफ़ेक्स इंडस्ट्रीज़ जांजगीर, अग्रवाल स्टील एंड पाइप रायपुर, श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़ रायपुर, ईश्वर इस्पात, रायपुर एवं ईश्वर टीएमटी के यहाँ छापा मार कर लगभग 7 करोड़ 60 लाख रूपए का टैक्स मौके पर ही पकड़कर उसे सरेंडर करवाया। जीएसटी विभाग कर चोरी रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें उनके द्वारा एडवांस आईटी टूल्स का उपयोग किया जा रहा है। उनके द्वारा ईवे बिल जांच की कार्रवाई भी नियमित रूप से की जा रही है, जिसके लिए विभिन्न टीमें गठित की गई है। केवल फरवरी माह में ही अब तक टीमों द्वारा रायपुर संभाग में 33, बिलासपुर संभाग मे 34 और दुर्ग संभाग में 9 गाडि़यों को ई वे बिल मे अनियमितता पाये जाने पर जब्त किया गया है। इनमे से 28 गाडि़यों से लगभग 57 लाख रु की पेनाल्टी भी वसूल की जा चुकी है। शेष गाडि़यों पर कार्रवाई अभी जारी है। बोगस फ़र्मे बनाकर उनके नाम से माल परिवाहित करने वालों पर विभाग की विशेष नजर है।

आरएआईएस (RAIS) पेट्रोलियम रायपुर के ठेकेदारों का बिटुमिन सप्लाई करने और ट्रांसपोर्ट का भी व्यवसाय है। इनके द्वारा आईटीसी का बोगस क्लेम अपने रिटर्न मे किया गया था। इन्होने लगभग ढाई करोड़ रूपए कम टैक्स जमा करना स्वीकार करते हुये 1 करोड़ रूपए मौके पर ही सरेंडर किया है। रायपुर के ही केंडिड सिक्योरिटी सर्विसेस ने भी अपने रिटर्न मे टैक्स जमा नहीं किया था। छापा मारे जाने पर इनके जाने पर लगभग 3.5 करोड़ रु का टैक्स नहीं जमा किया जाना स्वीकार करते हुए 1 करोड़ रूपए मौके पर ही जमा किया गया।

ए. एस. माइनिंग द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर फर्म बनाकर सर्क्युलर ट्रेडिंग करते हुये टैक्स की देनदारी छिपाई जा रही थी। इनके मनेन्द्रगढ़ और रायपुर स्थित कार्यालयों मे अधिकारियों द्वारा छापा मारे जाने पर इन्होंने मौके पर ही 30 लाख रूपए जमा किए। अग्रवाल स्टील एंड पाइप रायपुर पर भी अधिकारियों द्वारा छापा मार कर 30 लाख रूपए जमा कराया गया। स्काइ अलोय एंड पावर लि. रायगढ़ में जांच पर स्टॉक में अंतर, टर्नओवर छिपाने और गलत आई टीसी लेना पाया गया। व्यवसायी द्वारा 60 लाख रूपए टैक्स तुरंत जमा कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी आगे दस्तावेजों की जांच से टैक्स की राशि और बढ़ेगी। दुर्ग के पिलानिया इंडस्ट्रीज़ और पिलानिया स्टील्स पर भी छापेमारी की गई यहाँ भी टर्नओवर कम दिखा कर कम टैक्स जमा किए जाने की बात सामने आई है।

श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी द्वारा कच्चे मे स्क्रैप की खरीदी कर सरिया बनाया जा रहा था और जी एस टी की चोरी की जा रही थी। श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़ द्वारा 5 करोड़ रूपए का जीएसटी कम जमा करना स्वीकार करते हुये 3 करोड़ रूपए टैक्स मौके पर ही जमा किया गया इसी तरह ईश्वर इस्पात और ईश्वर टीएमटी द्वारा भी क्रमशः 46 लाख रूपए और 1.25 करोड़ रूपए का टैक्स तत्काल जमा किया गया।

जांजगीर के अधिकारियों की टीम ने रेफ़ेक्स इंडस्ट्रीज़ के ऑफिस मे भी जांच की है। यह फर्म पावर प्लांट से कोल एश की हैंडिलिंग के साथ साथ कोयले की ट्रेडिंग से भी जुड़ी हुई है। कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में है यहाँ केवल कर्मचारी काम देखते हैं। इसमे भी बड़ी कर चोरी पकड़े जाने की संभावना है।

  • Related Posts

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 दुकानदारों से कुल 31,900 रुपए का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई…

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page