*रायपुर ड्रग्स केस मामले में कोर्ट आरोपियों को 15 सितंबर तक रिमांड पर भेजा*

रायपुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर ड्रग्स मामले में आरोपी नव्या मालिक और विधि अग्रवाल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है। इनके साथ ही ऋषि राज टंडन, मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा को भी पेश किया गया। सभी आरोपियों को 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एमडीएमए ड्रग्स सप्लाई में पुलिस रिमांड पर चल रही इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल और नव्या मलिक से पुलिस को 300 लोगों के नाम मिले हैं। ये सभी युवक-युवतियां क्लब और पब में जाने वाले हैं। शुक्रवार को दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहीं, लेकिन अंततः ड्रग्स कारोबार से जुड़े होने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस अब अयान परवेज की संपत्ति की भी जांच कर रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नव्या मलिक के ब्वायफ्रेंड अयान परवेज ने ड्रग्स की काली कमाई और ब्लैकमेलिंग से जुटाए पैसों से मैग्नेटो माल के पास दो हजार स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उसने तीन मंजिला आलीशान मकान भी बनवाया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है।
इवेंट में जुड़ी तस्करों से

विधि अग्रवाल, जो मूल रूप से ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली है, का परिवार लगभग सात-आठ साल पहले रायगढ़ शिफ्ट हुआ था। उसने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद कोलकाता में इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसी दौरान वह गोवा और बंगलूरु में इवेंट आयोजनों से जुड़ी और ड्रग्स नेटवर्क से उसके संबंध बने। पिछले तीन साल से वह रायपुर में रह रही है और यहां पाकिस्तान ड्रग्स रैकेट से जुड़े जुनैद उर्फ शेख चिल्ला के साथ मिलकर क्लब, पब और होटलों में ड्रग सप्लाई का काम कर रही थी। चिल्ला का रायपुर के सभी क्लब पब में बाउंसरों से अच्छा संबंध था, जिससे वह आसानी से ग्रुप से जुड़े लोगों को प्रवेश दिलवा देता था। हालांकि, पुलिस ने अब तक बाउंसरों से पूछताछ नहीं की है।

विधि और नव्या के मोबाइल से वीआइपी रोड स्थित ज्यादातर क्लब संचालकों और होटल मैनेजरों के नंबर मिले हैं। यह नेटवर्क शहर के बड़े पब और होटलों तक फैला हुआ है। आफ्टर पार्टी और क्लब आयोजनों के जरिए युवाओं को ड्रग्स की लत लगाई जाती थी। विधि का काम नए कस्टमर तलाशना था जबकि नव्या सप्लाई मैनेज करती थी।

पुलिस ने नव्या और विधि को ड्रग सप्लाई करने वाले एक शख्स की पहचान कर ली है, हालांकि नाम उजागर नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवतियां दिल्ली के एक बड़े ड्रग्स डीलर से जुड़ी हुई थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि अयान परवेज इन दोनों को अपने इशारों पर काम करवाता था। दोनों युवतियां बाहर से ड्रग्स मंगवाती थीं और उसे खपाने का जिम्मा खुद उठाती थीं।

नव्या मलिक के बैंक खाते की जांच में पुलिस को करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली है। उसके खाते में एक विधायक के बेटे द्वारा 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह ट्रांजेक्शन वर्ष 2023-24 के दौरान हुआ। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम किस कारण दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अभी आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है।

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page