Home / राजधानी / *रायपुर,,विसर्जन के दौरान नगर निगम के क्रेन का पट्टा टूटा, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को किया अधमरा*

*रायपुर,,विसर्जन के दौरान नगर निगम के क्रेन का पट्टा टूटा, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को किया अधमरा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर के महादेव घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब तीन से चार बजे के बीच एक हादसा हो गया। जिसमें गणेश प्रतिमा गिरकर खंडित हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद गुस्साए युवकों ने क्रेन चालक की जमकर पिटाई कर दी। बता दें कि विसर्जन के दौरान गणेश प्रतिमा को विसर्जन कुंड में उतारा जा रहा था। इसी दौरान, नगर निगम की क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे विशाल गणेश प्रतिमा नीचे गिरकर खंडित हो गई। जैसे ही प्रतिमा खंडित हुई, वहां मौजूद गणेश समिति के युवक आक्रोशित हो गए। उनका गुस्सा क्रेन चालक पर फूट पड़ा। उन्होंने न केवल चालक को लात-घूंसों से पीटा, बल्कि कुछ युवकों ने हाकी स्टिक से भी हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों का उग्र रूप साफ देखा जा सकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page