जांजगीर चांपा: (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 17 साल की आदिवासी नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार का लिया है वहीं एक आरोपी युवक फरार है जिसकी खोजबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने परिचित के दोस्त के साथ बाइक पर घूमने गई थी। इसी दौरान बाइक में सवार चार युवकों ने उन्हें देख लिया और डरा धमकाकर नाबालिग से चारों युवकों ने जंगल में अनाचार किया। इतना ही नहीं मौके का वीडियो भी बनाया और उन्हें ब्लैकमें कर उनसे पैसे की मांग करने लगे। जब पैसे की डिमांड पूरी नहीं तो वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने लगे।








