*शिक्षा संभाग दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा हेमन्त उपाध्याय निलंबित*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा संभाग दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक श्री हेमन्त उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर श्री आर.एल. ठाकुर उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। इस संबंध में आज स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री हेमंत उपाध्याय द्वारा सरगुजा संभाग में प्रभारी संयुक्त संचालक के पद पर रहते हुए किए गए अनियमताओं की पुष्टि होने तथा उनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारीता एवं अनुशासनहीनता की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page