*युवक की नृशंस हत्या, माँ बेटे गिरफ्तार*

महासमुंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के ग्राम बेमचा की नहर में 11 सितंबर (गुरुवार) को एक नग्न अवस्था में मिली लाश ने पूरे इलाके को दहला दिया था। शव की हालत बेहद वीभत्स थी, गला रेता हुआ, गुप्तांग कटा हुआ और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। तीन दिन चली तफ्तीश के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है।

बता दें कि मृतक की पहचान ग्राम पचेडा निवासी पिलेश्वर साहू (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई। वह मूलतः थाना खल्लारी का रहने वाला था और पिछले पांच वर्षों से अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर बेमचा की देवकी बघेल (उम्र 45 वर्ष) के साथ रह रहा था। पुलिस ने इस मामले में देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश बघेल (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक का आरोपी महिला से अवैध संबंध था। समय बीतने के साथ पिलेश्वर साहू न केवल महिला के घर पर दबदबा बनाने लगा बल्कि उसके पारिवारिक मामलों में भी दखल देने लगा। यही बात महिला और उसके बेटे को नागवार गुज़री। परेशान होकर मां-बेटे ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि 9 सितंबर को आरोपियों ने पिलेश्वर साहू को अपने घर बुलाया। वहां पहले उसे रस्सी से चारपाई पर बांधा गया। इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया गया। हत्या के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया ताकि चीख सुनाई न दे सके।

हत्या के बाद महिला के बेटे सुरेश ने मृतक का गुप्तांग काट दिया, वहीं महिला ने पेचकस से उसकी आंख पर वार किया। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मुरुम का बड़ा पत्थर पटक दिया गया। इसके बाद शव को घसीटते हुए नहर तक ले जाकर फेंक दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, रस्सी, पेचकस और अन्य सामान जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

लाश मिलने के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग टीम गठित कर जांच शुरू की थी। पड़ताल के दौरान पता चला कि पचेडा निवासी पिलेश्वर साहू 8 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं गया था और अक्सर देवकी बघेल के घर आता-जाता था। परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई, जिसमें उसकी पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस ने देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश बघेल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page