*,छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ का पैरा घोटाला, सदन में उठा मामला!सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पैरादन और पैरा के परिवहन का मामला सदन में प्रश्नकाल के दौरान उठाया. उन्होंने पूछा कि गोधन न्याय योजना के तहत पैरा परिवहन किया जा सकता है क्या? जिस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गोधन न्याय योजना से अनुदान दिया जाता है. इसके लिए 14 वें-15 वें वित्त से भी पैरा परिवहन के लिए राशि दी जाती है. अजय चंद्राकर ने आगे प्रश्न किया कि पैरा ढुलाई के लिए सेस से भी राशि दी गई है. इसकी जांच करवाएंगे क्या? जिस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री इसमें भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं. इसलिए इस मामले की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराएंगे.
विधायक अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि 53 करोड़ रुपए कागज में खर्च हुए हैं. जबकि पैरादान हुआ ही नहीं है. विधानसभा की समिति से इस मामले की जांच होनी चाहिए. जिस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की प्रश्न संदर्भ समिति से जांच कराने की घोषणा की. अजय चंद्राकर ने कहा, कांग्रेस सरकार का अब पैरा परिवहन घोटाला!! आज मैंने प्रश्नकाल में मुद्दा उठाया कि पैरादान हुआ ही नहीं और पैरा परिवहन में 53 करोड़ रुपए खर्च हो गए। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने जांच की बात कही है। मैं इसका स्वागत करता हूं और जल्द कड़ी कार्रवाई का इंतजार रहेगा

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page