*मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास पेशाब किया*

बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठन का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम अशरफ खान है। आरोप है कि उसने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिव मंदिर के पास पेशाब किया है। जिसकी खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस घटना से नाराज लोगों ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझाइश दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेशाब करने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। नाराज भीड़ ने हंगामा करते हुए आसपास की मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। कई घरों के शीशे टूट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

उन्होंने यह भी बताया कि माहौल इतना गरमाया कि स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। बवाल के दौरान बस्ती में हुई तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

  • Related Posts

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण में खुशबू की उच्च महत्वाकांक्षा उभरकर सामने आई है। बेमेतरा जिले की महिला स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष बनकर वह भी…

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 के कैंडिडेट से 25 लाख लेकर परीक्षा पास कराने वाले एक आरोपी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। CBI जांच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    You cannot copy content of this page