Home / छत्तीसगढ़ / *गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को पीटा,TI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल…*

*गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को पीटा,TI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सूरजपुर,,,सियासत दर्पण न्यूज़। जुआ की सूचना पर रेड मारने गई पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। पुलिस के द्वारा जुआरियों को दौड़ाने पर पकड़ाने से बचने के लिए भाग रहा एक युवक कुएं में गिर गया। कुएं में गिरकर उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। थाने में पथराव भी किया गया। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों का थाने में घंटों उत्पात होता रहा। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। बावजूद इसके स्थिति नियंत्रित नहीं हुई और देर रात एक बजे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस को जुआ की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम रेड मारने पहुंची थी। पुलिस टीम को जुआरी भागने लगे। भागने के दौरान एक जुआरी कुएं में गिर गया और उसकी डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ ने जयनगर थाने का घेराव कर दिया।

ग्रामीणों की भीड़ ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। सैकड़ो की संख्या में आए ग्रामीणों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ कर दरवाजे खिड़कियां कुर्सियां और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। पुलिसकर्मियों से भी झुमाझटकी की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लाठी चार्ज के बाद ग्रामीणों को थाने से बाहर धकेल थाने का शटर खींच ताला लगा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना के बाहर से थाने में पथराव कर दिया। बाहर खड़े होकर ग्रामीण थाने में पत्थर चला रहे थे। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सड़क पर ग्रामीण देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने थाना परिसर में भी आतिशबाजी की। थाने के सामने सड़क जामकर ग्रामीण हंगामा मचाते रहे।

सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ के चलते थाने के चंद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन तमाशबीन बनने को मजबूर हो गए। वही घंटों तक ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार रात एक बजे तक के फोर्स नहीं पहुंची थी जिसके चलते ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा और चंद पुलिसकर्मियों के होने के चलते लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी रही।

मिली जानकारी के अनुसार कुएं में गिरने वाला युवक अपने घर का इकलौता लड़का था। घटना के कई घंटे बाद भी कुएं से उसका शव नहीं निकाला जा सका था। ग्रामीण युवक के शव को कुएं से निकालने की मांग कर रहे थे।

मुखबिरी का भी आरोप:

मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद गांव का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के छापे के दौरान किसी ने मुखबिरी की थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीण जयनगर थाने के एक स्टाफ पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि मुखबिर नहीं होती तो कोई भी जुआरी भाग नहीं पाता और पुलिस सभी को गिरफ्तार कर लेती। इस स्थिति में केवल पुलिसिया कार्यवाही होती पर युवक की जान तो बच जाती।

अचानक मुखबिरी होने से सभी जुआरी उठकर पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। इसी दौरान एक की कुंए में गिरकर मौत हो गई। मामले में ग्रामीणों ने मुखबिरी करने वाले पर कार्यवाही की मांग की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page