Home / राजधानी / *रायपुर,,बिहार चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी हुए रवाना*

*रायपुर,,बिहार चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी हुए रवाना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी के नेतृत्व में बिहार चुनाव के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी बिहार रवाना हुए, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के रायपुर के जिलाध्यक्ष साजू वी थॉमस भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के लिए रवाना हुए

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों ने यात्रा के समय ट्रेन में मनाया

चूंकि 31 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री( खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय) माननीय चिराग पासवान जी का जन्मदिन केक काटकर ट्रेन में ही मनाय गया, प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पाण्डेय जी एवं रायपुर जिलाध्यक्ष साजू वी थॉमस ने कहां की हमारी पार्टी का बिहार में प्रत्याशियों के जीतने का शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहेगा, क्योंकि बिहार के चुनाव में लगभग शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट प्रत्याशियों के जीतने का पुर्व में भी रहा है, लोगों के जुबान पर यह बातें हमेशा रहती थी कि पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण सम्मानित स्व. रामविलास पासवान जी राजनीतिक मौसम वैज्ञानिक रहे हैं, क्योंकि सत्ता किसी पार्टी का हो बिना उनके सरकार नहीं चली है, अनाज कल्याण योजना जो कोरोना कल से आज पर्यंत चल रही है, वह स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की ही देन है, कि कोरोना काल में भी कोई गरीब भूखा नहीं रहा, क्योंकि जिस तरह से पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का एक लहर चल रहा है, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अपना स्वयं का बिहार प्रदेश में बड़ा जनाधार है, उससे लगभग सुनिश्चित है, कि बिहार प्रदेश में एनडीए की ही सरकार बनेगी और लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) का सरकार में विशेष रोल रहेगा,

मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पांडेय जी, रायपुर जिलाध्यक्ष साजू वी थॉमस* छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय सतीश कौशिक जी कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे जी, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष माननीय रामेश्वर सिंह जी एवं दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बिहार के लिए रवाना हुए हैं |

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page