*सरकार की किसान हितैषी फैसलों से जांजगीर-चांपा जिले में सिंचाई क्षमता में 20 प्रतिशत वृद्धि*

25 वर्षों में खेती का चेहरा बदला

सिंचाई रकबे में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

1 लाख 87 हजार 740 किसान ले रहे लाभ

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ सरकार की किसान हितैषी फैसलों से प्रदेश के किसान खुशहाल है। सरकार की इन नीतियों से, सिंचाई क्षमता, रकबा सहित किसानों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर चांपा जिले में,  रजत जयंती वर्ष में   सिंचाई के क्षेत्र में नई ऊँचाईयाँ हासिल की हैं। पिछले 25 वर्षों में जिले की कुल सिंचित रकबा में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 में जिले का सिंचित रकबा 115868 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 140366 हेक्टेयर तक पहुँच गया है।

नहरों से सिंचाई प्रतिशत की बात करे तो यह वर्ष 2000 में जिला-जांजगीर-चाम्पा (नवीन सक्ती जिले सहित) 62 प्रतिशत थी, जो अब बढ़ 86 प्रतिशत हो गई है। यह वृद्धि जिले में कृषि व्यवस्था और जल संसाधन प्रबंधन में आए सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाती है। रबी फसलों के सिंचाई रकबे में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वर्ष 2001 में जहां मात्र 145 हेक्टेयर में रबी फसलों को सिंचाई सुविधा प्राप्त थी, वहीं अब यह क्षेत्र बढ़कर वर्ष 2024-25 में 57862 हेक्टेयर पहुंच गया है।

जिले के अनुसार वर्ष 2000 में जिले में 39 लघु सिंचाई परियोजनाएं (जलाशय) संचालित थी। वर्तमान में 2025 में यह संख्या 85 लघु परियोजनाओं (जलाशय, एनीकट, स्टापडेम) तक है। उक्त 85 परियोजनाओं में से अविभाजित जांजगीर-चाम्पा जिले की 18 लघु परियोजनाएं नवगठित सक्ती जिला एवं 01 लघु परियोजना को कोरबा जिले को हस्तांतरित की गई है तथा जिले में 03 बैराज (कुदरी बैराज, शिवरीनारायण बैराज एवं बसंतपुर बैराज) निर्मित है। वर्ष 2000 में जिला-जांजगीर-चाम्पा (नवीन सक्ती जिले सहित) 3 लाख 26 हजार 188 कृषक सिंचाई परियोजनाएं से लाभान्वित हो रहे थे, जबकि अब जिला-जांजगीर-चाम्पा जिला में (नवीन सक्ती जिले के अतिरिक्त) 1 लाख 87 हजार 740 कृषक लाभान्वित है। जिले की जीवनदायिनी कहे जाने वाली हसदेव नदी पर बने हसदेव बांगो बांध से जिले में कृषकों को खरीफ एवं रबी में सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। कृषकों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ लोगों के जीवन-यापन में सुधार हुआ है जो कि किसानों की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

  • Related Posts

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी, हलवाई लाईन,रायपुर जिला रायपुर छ.ग. के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15.10.2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव…

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page