*रायपुर,छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय पर बढ़ते उत्पीड़न से अवगत करा कारवाईं की मांग*

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल श्री बिश्व भूषण हरिचंदन जी से मुलकात किए चर्चा के दौरान उन्हें रमज़ान में इफ्तार की दावत दी और उन्होंने राज्य में होने वाली घटनाओ के बारे में अवगत कराया
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल महोदय जी को बताया कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है, यहां पर विभिन्न धर्म, जाति एवं भिन्न भिन्न प्रांतो से आये हुए लोग बरसो से आपस में सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में रहते आये है। छत्तीसगढ़ में मुस्लिम आबादी लगभग 3 प्रतिशत है जो मुख्यतः बड़े शहरो कस्बों और गांव में निवासरत है।

राजधानी रायपुर के क़रीब तिल्दा औद्योगिक नगरी में थाने के सामने पिछले 23.01.2024 को पुलिस की उपस्थिति में, मदरसे में पढ़ाने वाले धर्म गुरू मौलाना अजगर अली के साथ कतिपय असामाजिक तत्वो द्वारा मारपीट किया गया और तिलदा पुलिस द्वारा उल्टा मौलाना को ही जेल भेज दिया गया

ग्राम भोथीडडीह, जिला धमतरी जो कि राजधानी से लगभग 70 किलोमीटर है वहां स्थित मदरसा में धमतरी, कुरूद एवं अन्य स्थानों से एक संगठन के लोग एकत्र सुनियोजित ढंग से मदरसा एवं बगल मकान में तोडफोड की गई है,मगर लोड पुलिस द्वारा मात्र प्रथम सूचना दर्ज कर कोई कारवायी नहीं की गयी आरोपीयो को संरक्षण दिया जा रहा है

तीसरी घटना कवर्धा में मुस्लिम कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल जिसे नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा ही बनवाया गया था जिसकी निर्माण एजेंसी नगर पालिका परिषद कवर्धा ही थी न मालूम किन कारणों से अतिक्रमण मानकर बाउंड्री तोड़ दी गयी यहाँ यह उल्लेखनीय उक्त निर्माण कार्य जिस CMO द्वारा स्वीकृत किया गया था, वही CMO एन. के. वर्मा वर्तामान में भी CMO के रूप में पदस्थ है तथा उसके बाद भी उनके द्वारा अवैध निर्माण बतलाकर तोड़ दिया गया।

इसी प्रकार कवर्धा में दिनांक 23.12.2023 को साधुराम यादव नामक व्यक्ति की हत्या हुई इस मामले में मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस अधीक्षक कवर्धा द्वारा 5 युवक को गिरफ्तार करना बताया गया और पत्रकारों द्वारा motive के बाबत पूछने पर गोल मोल बात की गई और देर रात में ही संदेहास्पद परिस्थिति में ऐसे गंभीर मामले में रात में ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमाण्ड लेकर देर रात को ही जेल दाखिल कराया गया, जबकि पुलिस को बारीकी से इन्वेस्टीगेशन करना था

सर्वसमाज कवर्ध द्वारा दिनांक 02.02.2024 को मीटिंग कर सीबीआई जाँच की माँग की गयी

फिर इस मामले को लेकर दिनांक 14.02.2024 को कवर्धा बंद किया गया था विभिन्न हिन्दु संगठनो ने किया।

हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपीगण के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक कवर्धा द्वारा व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करने के लिए और दबाव में आकर दिनांक 18.02.2024 UAPA को लगाया गया है।

समाज के प्रतिनिधियों ने निवेदन किया कि इस संदेहास्पद मामले की उच्च स्तरीय जाँच हो एवंअल्पसंख्यक समाज के द्वारा दर्ज कराये मामलों में police वैधानिक कारवाईं करे ताकि क़ानून को हाथ में लेने वाले तत्वों को सबक़ मिल सके और पीड़ित लोगो को न्याय मिले जिससे भय का वातावरण ख़त्म हो

राज्यपाल महोदय जी ने सारी घटनाओ को संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही कराने का वादा किया।

समाज के डेलिगेशन में, सैय्यद अकील, नौमान अकरम हामिद, शाहिद अली, सै. सादिक अली और अन्य साथी मौजूद थे

  • Related Posts

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 दुकानदारों से कुल 31,900 रुपए का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई…

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page