Home / छत्तीसगढ़ / *स्थायी नौकरी छोड़ने वाले 90 ऑपरेटर मात्र 10 दिन में बाहर*

*स्थायी नौकरी छोड़ने वाले 90 ऑपरेटर मात्र 10 दिन में बाहर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गरियाबंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में धान खरीदी सीजन के दौरान हड़ताल के कारण उत्पन्न संकट ने 90 युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर आपातकाल में भर्ती किए गए इन कंप्यूटर ऑपरेटरों को, तीन साल तक काम देने के मौखिक आश्वासन के बावजूद, केवल 10 दिन में ही सेवा से हटा दिया गया है।

अपनी स्थायी नौकरियों को छोड़कर आए ये युवा अब न्याय की तलाश में कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।यह मामला तब शुरू हुआ जब धान खरीदी के महत्वपूर्ण समय में प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए राज्य शासन ने सभी जिलों में नई भर्तियां कीं। इसी क्रम में, गरियाबंद जिले के 90 खरीदी केंद्रों के लिए 90 युवाओं का चयन किया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page