Home / छत्तीसगढ़ / *सारंगढ़ हादसा: नाले में गिरी कार, पूर्व सरपंच दंपती लापता*

*सारंगढ़ हादसा: नाले में गिरी कार, पूर्व सरपंच दंपती लापता*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  दुर्ग जिले में 2 अलग-अलग डूबने की घटनाओं में 3 युवाओं की मौत हो गई। पाटन क्षेत्र के जामराव एनीकेट में रविवार शाम बहा युवक सोमवार सुबह मृत मिला, जबकि पुलगांव क्षेत्र की शिवनाथ नदी में शुक्रवार शाम जन्मदिन पार्टी के दौरान डूबे दूसरे किशोर का शव भी मिला

वहीं सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर रविवार शाम बेकाबू कार लाट नाले में गिर गई, जिसमें घोटलाबड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी पानी के तेज बहाव में बह गए। देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। सर्चिंग जारी है।

बंगाल में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आज भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, इस सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 19% कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में माना है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page