Home / राजधानी / *LIC एजेंट मां-बेटे से 45.53 लाख की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार*

*LIC एजेंट मां-बेटे से 45.53 लाख की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी में बीमा के नाम पर लंबे समय से चल रहा बड़े वित्तीय घोटाले के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। न्यू शांति नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जतिन चौधरी की रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एलआईसी एजेंट बलवीर सिंह सैन्स और देवेंद्र सेन पिता प्रहलाद सेन उम्र 26 वर्ष पता लोधी पर क्रिस्टल आर्केट के पीछे छपरा भट्टी रिंकू किराना स्टोर के बाजू थाना मोवा पंडरी जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। जतिन चौधरी ने अपने आवेदन में बताया कि वे वर्ष 2013 से सरनजीत कौर से बीमा पॉलिसियां ले रहे थे।

एजेंट मां-बेटे पर भरोसा करते हुए उन्होंने स्वयं के साथ अपने परिवार के नाम पर 13 बीमा पॉलिसियां ली थीं। पालिसियों की वार्षिक किस्तें वे नियमित रूप से या तो नकद में या ऑनलाइन बलवीर सिंह के खाते में जमा करते रहे। उन्होंने वर्ष 2022 में पालिसी लोन भी लिया था, जिसकी राशि 2,81,000 रुपये उन्होंने बलवीर सिंह के खाते में जमा की। भुगतान का पूरा ब्यौरा बैंक से किए गए एनईएफटी ट्रांजैक्शन के रूप में उपलब्ध करवाया गया। कूटरचित दस्तावेजों का खेल 2022 और 2023 के लिए बलवीर द्वारा जारी जमा पावती रसीदें वास्तव में पूर्णत: फर्जी थीं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page