*श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिली 11 करोड़ 32 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ शासन के श्रम विभाग के हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 11 करोड़ 32 लाख 64 हजार 807 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में हितग्राही के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली से उच्च कक्षाओं के लिए एक हजार से दस हजार रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45032 हितग्राहियों को कुल 9,66,49,760 राशि प्रदान किया गया। इसी प्रकार हितग्राही के प्रथम दो बच्चों हेतु संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में कक्षा दसवी से उच्च कक्षाओं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पांच हजार से एक लाख रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में 1114 हितग्राहियों को कुल एक करोड़ 66 लाख 15,047 राशि प्रदाय किया गया। अपर श्रमायुक्त सह सचिव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा बताया गया कि पंजीयन एवं योजना के आवेदन एवं विस्तारपूर्वक जानकारी हेतु सभी विकासखण्डों में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र व जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय श्रम विभाग एवं श्रमेव जयते मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 17.15 लाख की ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई। टिकरापारा थाने के केस में टीआई…

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा घोटाले में गुरुवार को ईडी की टीम ने रायपुर, भिलाई, कोरबा, अंबिकापुर और बिलासपुर में दबिश दी है। ईडी अब इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 0 views
    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 1 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 1 views
    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    *रायगढ़: दूल्हा-दुल्हन ने अंगारों पर चलकर किया रोमांचक गृह प्रवेश*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 1 views
    *रायगढ़: दूल्हा-दुल्हन ने अंगारों पर चलकर किया रोमांचक गृह प्रवेश*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट का नया मार्गदर्शक: अमय खुरासिया बने हेड कोच*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट का नया मार्गदर्शक: अमय खुरासिया बने हेड कोच*

    You cannot copy content of this page