महतारी वंदन योजना महिलाओं को बनाएगी आर्थिक रूप से मजबूत

प्रदेश की महिलाएं बढ़ रही हर दिशा में आगे

नूतन सिदार, सहायक संचालक

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  महिलाओं की आत्मनिर्भरता वास्तव में देश और समाज दोनों की विकास से जुड़ी हुई है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो एक परिवार और समाज भी सशक्त होता है। इसका सकारात्मक परिणाम बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के साथ परिवार की आर्थिक उन्नति के रूप में होता है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं हर दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी का परिणाम है कि महतारी वंदन योजना के तहत अंतिम दिनों तक फॉर्म भरने के लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। केन्द्र में फॉर्म भरने वाली महिलाओं ने बताया कि हर महीने योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में दिए जाएंगे, एक वर्ष में उन्हें 12 हजार रूपए मिलेगा। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनने वाली है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत् 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन भरा है। नारायणपुर जिले के ग्राम पुसवाल निवासी 28 वर्षीय रामदई कचलाम, 40 वर्षीय बतीबाई कचलाम, 35 वर्षीय सुलबती नाग और 55 वर्षीय मानकी बाई कचलाम ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना का फार्म भरकर बहुत उत्साहित हैं। उन्हांेने बताया कि प्रदेश के हमारे जैसे लाखों गरीब महिलाओं के लिए यह योजना वरदान साबित होगा। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह योजना महिलाओं के विकास में मददगार साबित होकर जीवन को खुशहाली देने में सहयोग मिलेगा। मानकी बाई कचलाम ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्णय अनुसार प्रदेश के सभी पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये देने के निर्णय से हम लोग बेहद खुश हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महतारी वंदन योजना प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया है। सुलबती नाग ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रारंभ होने से हम लोग बहुत खुश है उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों एवं बच्चों की पढ़ाई में करने की बात कही। ग्राम बागोडार निवासी चित्ररेखा नेताम ने भी महतारी वंदन योजना का आवेदन भरते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना बहुत ही राहत देने वाली है। शास्त्री बाजार में रहने वाली अनुराधा समुंद्रे ने बताया कि हर महीने एक हजार रुपए देने वाली राज्य सरकार की यह योजना सराहनीय है। उनकी एक छोटी सी दुकान है और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी दुकान में ज्यादा से ज्यादा समान भरने के लिए कर सकेंगी, जिससे कि उनके व्यवसाय को बढ़त मिलेगी। इस राशि से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी। राजीव आवास में रहने वाली कु. त्रिशला बघेल ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी मां रश्मि सेंद्रे के लिए महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना उनके लिए मददगार साबित होगी क्योंकि वह इस राशि से सिलाई मशीन खरीदेंगी और अपनी आमदनी बढ़ाएंगी।

Related Posts

*एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त*

शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खनन रायपुर  ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुंगेली जिले में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय…

*अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त*

राजस्व व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई  बिना अनुमति चल रहा था ईंट निर्माण कार्य रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजनांदगांव जिले में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

*एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त*

  • By SIYASAT
  • April 21, 2026
  • 2 views
*एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त*

*अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त*

  • By SIYASAT
  • April 21, 2026
  • 2 views
*अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त*

*रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद*

  • By SIYASAT
  • April 21, 2026
  • 2 views
*रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद*

*छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी*

  • By SIYASAT
  • April 21, 2026
  • 4 views
*छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी*

*कांग्रेस की मांग: 543 लोकसभा सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू हो*

  • By SIYASAT
  • April 21, 2026
  • 6 views
*कांग्रेस की मांग: 543 लोकसभा सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू हो*

*RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

  • By SIYASAT
  • April 21, 2026
  • 5 views
*RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

You cannot copy content of this page