Home / राजधानी / *रायपुर,,धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग,, किसान नेता पारस नाथ साहू*

*रायपुर,,धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग,, किसान नेता पारस नाथ साहू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

आरंग,,सियासत दर्पण न्यूज़।धान खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाने और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान नेता पारस नाथ साहू ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शुरू हुए 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन शासन की गलत नीतियों के कारण न तो पर्याप्त मात्रा में ऑनलाइन टोकन कट रहे हैं और न ही खरीदी केंद्रों में अपेक्षित गति से धान खरीदी हो पा रही है।
ऐसी स्थिति बनी रही तो 31 जनवरी की निर्धारित समय सीमा तक सभी किसानों का धान खरीदी पूरा होना संभव नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि कई खरीदी केंद्रों में प्रतिदिन बहुत कम मात्रा में ही धान की खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रतिदिन ऑनलाइन टोकन काटने के लिए कम से कम दो घंटे का निश्चित समय निर्धारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को अवसर मिल सके। साथ ही उन्होंने दैनिक खरीदी सीमा को दोगुना करने की भी मांग की है, जिससे खरीदी की गति बढ़ाई जा सके और किसान समय पर अपना धान बेच सकें।

किसान नेता ने शासन से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि खरीदी सीमा बढ़ाने में देरी आखिर क्यों की जा रही है, जबकि किसान लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो किसानों में बढ़ती निराशा गंभीर रूप ले सकती है, क्योंकि मजबूरी में कई किसान आत्मघाती कदम उठाने को विवश हो रहे हैं।
सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाकर खरीदी प्रक्रिया सुचारू करने की मांग की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page