Home / राजधानी / *व्ही.आई.पी. रोड़ स्थित राम मंदिर के बाहर सोने की चेन लूटने वाले दो गिरफ्तार*

*व्ही.आई.पी. रोड़ स्थित राम मंदिर के बाहर सोने की चेन लूटने वाले दो गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  डेढ़ माह पहले व्ही.आई.पी. रोड़ स्थित राम मंदिर के बाहर सोने की चेन लूटने वाले दो लुटेरे आरोपियों को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के बाद इन लोगों ने चेन को कौशिल्या महेश्वरी को बेच दिया था। दोनों आरोपियों के पास से उनसे चैन, बाइक कुल कीमत 2,50,000 रूपये को जप्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निधिस राव ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर के शाम करीबन 07.30 बजे अपने दोस्त अभिषेक दुबे के साथ व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर गया हुआ था। मंदिर में दर्शन के बाद निधिश व उसका दोस्त मंदिर के बाहर रोड किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी होण्डा साईन में सवार दो लडके पास आकर गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी देते हुए निधिश के कालर को पकड़ कर उसके गले में पहने सोने की चेन को खींचकर लूट लिया। विरोध करने पर दोनो लड़के अपने पास रखें चाकू को दिखाकर मारने की धमकी देते हुए मोटर सायकल से भाग गये। तेलीबांधा पुलिस धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज देखने के साथ मुखबिर की भी मदद ली गई।

इसी दौरान एक आरोपी तेलीबांधा निवासी संकल्प होम सोसायटी लाभाण्डी फेस 01 ब्लॉक 05, मकान नंबर 18 हसमुख महानंद को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूटना स्वीकार किया। और फिर चेन साथी की मौसी कौशिल्या महेश्वरी निवासी सूरज नगर बंगाली किराना स्टोर्स के पास लाभाण्डी को देना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कौशिल्या महेश्वरी की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर लूट की सोने की चैन को अपने पास रखना बताया। महिला आरोपी कौशिल्या महेश्वरी द्वारा यह जानते हुये कि सोने का चैन लूट का है, फिर भी चैन को बिक्री करने हेतु अपने पास रखा गया था, जिस पर प्रकरण में धारा 317 (2) बी.एन.एस. जोड़ी गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page