*जली रोटी को लेकर ढाबे में जमकर मारपीट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना इलाके में एक ढाबे में जमकर मारपीट हुई है। कुछ दोस्त ढाबे में जन्मदिन में डिनर करने पहुंचे थे। तभी ये विवाद ढाबे में वेटर के साथ जली रोटी की बात को लेकर हुआ। इस दौरान दूसरे टेबल पर मौजूद लड़कों ने ग्राहक की पिटाई कर दी।

माना क्षेत्र के रहने वाले हरीश गुप्ता ने बताया कि वह अपने दोस्तों दिपेन्द्र गुप्ता, मोहम्मद रासीक, कौशिक तांडी, जी. रमेश और बिट्टू सेन्डे के साथ दोस्त के जन्मदिन पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वेटर ने जली हुई रोटी परोस दी। ग्राहकों ने जब जली रोटी को लेकर आपत्ति जताई तो विवाद शुरू हो गया।

हरीश के मुताबिक, वेटर ने अश्लील भाषा में बात की और तभी पास की टेबल पर बैठे 3-4 युवकों में से एक ने प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर फेंक दी, जिससे मोहम्मद रासीक के माथे पर गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।

इसके बाद अन्य लोगों ने भी हाथ-मुक्के, डंडे और लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे हरीश गुप्ता के हाथ, दिपेन्द्र गुप्ता के चेहरे व सीने और कौशिक तांडी के हाथों में चोट आई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। घायलों ने राजेन्द्र नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान ढाबे में मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page