Home / छत्तीसगढ़ / *टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोचा,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

*टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोचा,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर

वनांचल ग्राम सौंरू, थाना झलमला का है मामला

कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 17.दिसंबर को ग्राम सौंरू निवासी तीन युवक दो मोटर सायकल से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी खेदूराम बैगा द्वारा अचानक कुल्हाड़ी फेंककर उन पर हमला किया गया। उक्त घटना के बाद कारण जानने हेतु जब युवक आरोपी के घर के आंगन पहुंचे, तो आरोपी खेदूराम बैगा ने जान से मारने की नीयत से धारदार टंगिया से तीनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं और मौके से फरार हो गया। घटना में घायल दो युवकों को जिला अस्पताल कवर्धा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

प्रार्थी बैसाखु मेरावी पिता तिहारी मेरावी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सौंरू थाना झलमला की रिपोर्ट पर थाना झलमला में अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी झलमला जे.एल. सांडिल्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी खेदूराम बैगा पिता स्व. समारू बैगा उम्र 79 वर्ष निवासी ग्राम सौंरू थाना झलमला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार टंगिया जप्त की गई। आरोपी को दिनांक 21.दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जिला जेल कबीरधाम भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में प्र.आर. 75 संतोष मेरावी, आरक्षक 575 विजय मेरावी, आरक्षक 49 सुदर्शन धृतलहरे, आरक्षक 365 राजेन्द्र मरकाम, आरक्षक 440 शिवेन्द्र ठाकुर एवं आरक्षक 580 राजेश्वर नाग का विशेष योगदान रहा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page