Home / छत्तीसगढ़ / *सूमो और पिकअप वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर*

*सूमो और पिकअप वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग-पथरिया अहिवारा रोड पर रविवार दोपहर सूमो और पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में सूमो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम देउरझाल स्थित वीएनआर कंपनी के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमन कुमार बंधे अपने साडू भाई की सूमो लेकर अपने गृह ग्राम गिरहोला से ससुराल नंदिनी खुंदनी जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे अहिवारा-पथरिया मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सूमो को टक्कर मार दी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page