*पीजी मेडिकल का परिणाम जारी नहीं होने से छात्र परेशान*

3

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने पीजी मेडिकल प्रवेश की काउंसलिंग और रिजल्ट जारी नहीं किया है। इससे सैकड़ों मेडिकल स्नातकों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। नेशनल मेडिकल काउंसिल के निर्देश पर शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया बीच में रोक दी गई।

मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है, कई छात्र चयनित भी हो गए, लेकिन काउंसलिंग आगे नहीं बढ़ाई जा रही, जिससे छात्र असमंजस और तनाव में हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले की अंतिम सुनवाई हाई कोर्ट में मार्च में होगी। राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नेशनल मेडिकल काउंसिल के निर्देशों के तहत पीजी मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी।

ऑनलाइन पंजीयन के बाद मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई। इसके बाद अचानक काउंसलिंग कमेटी ने प्रक्रिया स्थगित कर दी। इसी बीच हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ डॉ. समृद्धि दुबे के प्रकरण में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, लेकिन वहां अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया गया।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page