*विवाद में नया मोड: DSP कल्पना-कारोबारी केस की जांच कर रहे अधिकारी का ट्रांसफर*

3

रायपुर । दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के विवाद में नया मोड आया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच कर रहे एएसपी कीर्तन राठौर का तबादला हो गया है। उन्हें राजनांदगांव का ASP बनाया गया है।

एएसपी ने अपने तबादले से पहले डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन का अलग-अलग बयान लिया था। बयान लेने के बाद वो आगे की जांच कर रहे थे। इस रिपोर्ट को आने वाले दो से तीन दिनों में सीनियर अधिकारियों के पास भेजा जाना था। इसके पहले ही उनका ट्रांसफर हो गया।

एएसपी को बयान देने पहुंचे कारोबारी ने अपने बयान में डीएसपी वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपए लेने और महादेव बुक का काम नहीं करने पर विवाद करने का आरोप लगाया है। वहीं कारोबारी ने डिजिटल साक्ष्य भी दिए है।

इसी तरह से डीएसपी कल्पना वर्मा ने सोमवार (22 दिसंबर) को एएसपी कार्यालय में मौजूद रहकर दो घंटे तक अपना बयान दर्ज कराया है। डीएसपी वर्मा ने कारोबारी पर परिजनों के पैसे नहीं देने और बदनाम करने का आरोप लगाया है।

10 दिसंबर को कारोबारी दीपक टंडन ने मीडिया में बयान दिया था कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने उन्हें प्यार में झांसा देकर करोड़ों रुपए लिए और अब पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही है।

मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो डीएसपी कल्पना की तरफ से बयान आया कि कारोबारी बदनाम कर रहा है और वो लीगल एक्शन लेने की तैयारी में है।

इन बयानों के बाद कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज होने और वारंट निकलने की जानकारी सामने आई। वारंट के साथ ही कारोबारी से मारपीट होने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इन वीडियो के वायरल होने के बाद कारोबारी ने आईजी-डीजीपी को शिकायत दी, जिसमें डीएसपी कल्पना वर्मा और महादेव सट्‌टे का जिक्र था।

इस शिकायत के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा अपना बयान दर्ज कराने पहली बार 22 दिसंबर को एसएसपी कार्यालय पहुंची और जांच अधिकारी को अपना बयान दिया। डीएसपी कल्पना वर्मा के बाद कारोबारी टंडन ने भी एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया है।

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए।

मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

कारोबारी टंडन ने बताया कि चेक अमाउंट टंडन की पत्नी के अकाउंट से कटना था। हालांकि डील बाद में हो नहीं पाई। टंडन ने इसके बाद अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन दूसरे पक्ष ने चेक होने की बात से इनकार कर दिया।

दो दिन बाद चेक बाउंस का मामला उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करा दिए। इसके बाद टंडन को समझ आया कि उनके साथ कल्पना और उनके घर वालों ने मिलकर ठगी की है। दीपक टंडन के मुताबिक इसी दौरान DSP लगातार पैसों की मांग करती रहीं। दीपक ने क्लेम किया है कि उसने DSP को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान और पैसा दिया।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page