*शहीदों के आश्रित परिवारों की आर्थिक मदद हेतु अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना,,,,रणबीर सिंह महासचिव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी
यशस्वी प्रधानमंत्री
भारत सरकार
साउथ ब्लॉक
नई दिल्ली

विषय:- केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड कर्मियों, गैर पैंशन भोगियों,ऑपरेशन के दौरान घायल जवानों, शहीदों के आश्रित परिवारों की आर्थिक मदद हेतु अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना हेतु

नई दिल्ली,,सियासत दर्पण न्यूज़,,यशस्वी प्रधानमंत्री जी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान संसद भवन, हवाई अड्डे, बंदरगाहों, मेट्रो, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, औधोगिक संस्थानों, बॉर्डर की चाक चौबंद चौकसी, राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने, बिना खाए पिए बिना आराम किए नक्सलवाद के खात्मे अभियान में जुटे, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना के 118 बंकर ध्वस्त करने,चुनावों में निष्पक्ष भूमिका निभानें व अपने सर्वोच्च कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले अर्धसैनिक बलों के जवानों के बेहतर कल्याण, पैंशन, पुनर्वास व रिटायर्ड कर्मियों के परिवारों, शहीदों के आश्रित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, शादियों व गैर पैंशन भोगियों की आर्थिक सहायता हेतु अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना लम्बे समय से महसूस की जा रही है।

 

लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी, गृह राज्यमंत्री जी, केंद्रीय गृह सचिव व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा समय-समय पर होने वाले स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हो झंडे की सलामी सम्मान लेते हैं और इन अवसरों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों के सर्वोच्च कर्तव्य परायणता, बलिदान एवं शौर्य का जिक्र करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की जाती है जोकि जवानों के लिए गौरव की बात है।
यशस्वी प्रधानमंत्री जी एक ताजे उदाहरण की और आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहेंगे, हाल ही में भारतीय सेनाओं के लिए रिटायर्ड कर्मियों, ग़ैर पैंशन भोगियों शहीदों की बेटियों की शादियों में मदद हेतु माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा सेना दिवस झंडा कोष से 257 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी गई लेकिन अक्सर नक्सलवाद ऑपरेशन में आईईडी ब्लास्ट के चलते अंग भंग खोने वाले, अक्सर शहीद होने वाले जॉबांज अर्ध सैनिकों , रिटायर्ड जवानों के लिए इस प्रकार का “अर्धसैनिक/ सीएपीएफ फ्लेग डे फंड” नहीं है तो हम शहीदों के आश्रित, रिटायर्ड कर्मियों के परिवारों की आर्थिक मदद हेतु ऐसे कोष की नितान्त आवश्यकता है। इन बलों के स्तर पर उपलब्ध केन्द्रीय कल्याण कोष इस प्रकार की आर्थिक सहायता हेतु पर्याप्त नहीं है।

माननीय प्रधानमंत्री जी आपके प्रयासों से सेना झंडा दिवस कोष की तर्ज पर सामुहिक CAPF Flag Day Fund की स्थापना होती है तो ये इतिहास बनेगा। सर देखने वाली बात यह है कि इस प्रकार के कोष को गठित करने में किसी बजटीय प्रावधान की जरूरत नहीं बल्कि आम भारतीय व अन्य कल्याणकारी संस्थाएं स्वेच्छा से उपरोक्त कोष में दान देंगे व दान में मिली धनराशि पूर्व अर्धसैनिकों के आर्थिक मदद में मील का पत्थर साबित होगी।
आप ही तो अकेले प्रधानमंत्री जी जो अर्ध सैनिकों के संग आई दिवाली सरहदों पर मनाते हैं।
उम्मीद कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी 20 लाख पैरामिलिट्री परिवारों को “अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष” की स्थापना की घोषणा कर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवारों को नए साल का बौन्नजा प्रदान करेंगे।जयहिंद

रणबीर सिंह
महासचिव
अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page