*जशपुरनगर में दो बाइक में सीधी भिड़ंत,पांच की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जशपुरनगर। (सियासत दर्पण न्यूज़) दो बाइक के बीच हुई सीधी भिड़त में बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद एक बाइक में आग लग गई। जिसे घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद बुझाई। घटना जिले के तुमला थाना क्षेत्र के गंझियाडीह में काजू बाड़ी के पास शुक्रवार की देर रात हुई। जानकारी के अनुसार गंझियाडीह निवासी दिलबंधु (20) अपने तीन साथियों के साथ एक बाइक पर गंझियाडीह से कोल्हेरझरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी सीधी भिड़त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान दो बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी और पांचों मृतकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बाइक के आपस में भिड़त के बाद,सड़क में हुई घर्षण से एक बाइक में आग लग गई। जिसे आसपास मौजूद लोगों ने बुझाया। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए एक बाइक सवार को कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ के मेडिकल कालेज ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोल्हेनझरिया निवासी खगेश्वर धोबी और उमाशंकर और गंझियाडीह निवासी चंदन नायक व दिलबंधु शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। दुर्घटना के बाद कोल्हेनझरिया और गंझियाडीह में शोक का महौल है। उल्लेखनीय है कि उद्योगविहीन जशपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मृतकों और घायलों की बढ़ती हुई संख्या ने पुलिस प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। पुलिस विभाग के आंकड़े के अनुसार,वर्ष 2023 में जिले में सड़क दुर्घटना में 256 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं 179 वाहन चालक घायल हुए थे। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 205 और 263 था। वर्ष 2021 में भी 221 वाहन चालक सड़क दुर्घटना की भेंट चढ़े थे और 194 लोग घायल हुए थे। जाहिर है बीते तीन साल के दौरान जिले हर साल लगभग 200 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है। उद्योगविहीन जशपुर जिले के लिहाज से यह आंकड़ा गंभीर माना जा रहा है। एसपी शशिमोहन सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर नकेल कसने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page